कैथल में युवक को विदेश भेजने के नाम पर करीब 22 लाख रुपए ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर रुपए हड़पे। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव बुल्लापुर जिला मलेरकोटला, पंजाब निवासी गुरजेंट सिंह के रूप में हुई है। गांव रामथली निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत के अनुसार उसके दूर के रिश्तेदार गांव बुल्लापुर जिला मलेरकोटला, पंजाब निवासी गुरजेंट सिंह और उसकी पत्नी गुरमीत कौर जुलाई 2022 को उसके घर आए और उसे कनाडा का वर्क परमिट खुला होने की बात कही। आरोपी ने दो साल का वर्क परमिट दिलाने का झांसा दिया और इसके बदले 45 लाख रुपए की मांग की। दस्तावेज व रुपए ले लिए आरोपी पर भरोसा करते हुए उसका व उसकी पत्नी सर्वजीत कौर का पासपोर्ट, दस्तावेज और फोटो आरोपी को दे दिया। इसके बाद अलग- अलग किस्तों में बैंक खाते व नकदी के रूप में आरोपी को कुल 21.99 लाख रुपए दिए। आरोपी ने उनको छह महीने में वर्क परमिट आने का आश्वासन दिया। बीच-बीच में फोन पर आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी कार्रवाई जारी होने की बात कहकर टालता रहा। कुछ समय बाद आरोपी ने फोन कर बताया कि कनाडा की बजाय उसने न्यूजीलैंड का वीजा लगवा दिया है और वीजा की फोटो भी भेजी। नकली पाया गया वीजा जब उन्होंने वीजा की जांच कराई गई तो वीजा नकली निकला। पैसे वापसी की मांगने पर आरोपी ने एक बार फिर आश्वासन दिया और बाद में दिसंबर 2024 में कनाडा का टूरिस्ट वीजा लगवाने का दावा किया। जनवरी 2025 में आरोपी ने उसे वॉट्सऐप पर दोबारा वीजा भेजा जो वह भी जांच में फर्जी पाया गया। जिसके बाद आरोपी को पैसे वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी देने लगा। जिस बारे थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी का व्यापक पूछताछ के लिए 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


