एनएलयू दिल्ली के एंट्रेंस में रांची की अस्मि होमकर को 23वीं रैंक

रांची | नेशनल लॉ स्कूल दिल्ली (एनएलयू दिल्ली) की प्रवेश परीक्षा इंडिया लॉ एंट्रेस टेस्ट में रांची की अस्मि होमकर को ऑल इंडिया रैंक 23 प्राप्त हुई है। अस्मि ने डीपीएस रांची से पढ़ाई की है। अस्मि आईजी (ऑपरेशन) अमोल वी. होमकर की बेटी हैं। एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट गुरुवार देर रात जारी किया गया। इसके साथ फाइनल अंसार की भी जारी किया गया है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली की ओर से 8 दिसंबर को यह परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें झारखंड से एलएलबी के लिए 496 और एलएलएम के लिए 45 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *