भास्कर न्यूज | महासमुंद खरोरा के शहीद स्मारक में शनिवार को पूर्व सैनिक संगठन के सैन्य प्रशिक्षण के अग्नि वीर प्रशिक्षार्थी बच्चों ने परिसर का साफ सफाई किया। इस स्वच्छता अभियान में उन्होंनें ग्रामवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला ईकाई महासमुंद के अध्यक्ष युवराज सिंह चंदकर, प्रदीप कुमार, कनक राम निषाद, लक्ष्मी चंद नेताम सहित बड़ी संख्या में संवेदना समूह के सदस्य मौजूद थे। महासमुंद। स्वच्छता अभियान में शामिल बच्चे।


