कटिहार में राहुल गांधी ने कारखाने में बनाया मखाना:किसानों से समझी पूरी मेकिंग प्रोसेस; बोले- हमें वोट चोरी नहीं होने देना चाहिए

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के 7वें दिन राहुल गांधी कटिहार पहुंचे। यहां उनके साथ मुकेश सहनी और तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। सिमरिया में राहुल मखाने की खेती देखने के लिए घुटने तक पैंट चढ़ाकर तालाब में उतरे। किसानों से समझा कि मखाने की खेती कैसे होती है। शाम होते-होते राहुल गांधी, मुकेश सहनी के साथ मखाना कारखाने में पहुंच गए। उन्होंने यहां खुद मखाना बनाया। किसानों से मखाना बनाने की पूरी प्रोसेस को भी समझा। राहुल जब मखाना फोड़ रहे थे तो लोग कहते रहे हाथ बचाकर रखना। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी भी होती रही। उन्होंने X पर पोस्ट कर मखाना किसानों को मिल रहे दाम पर सवाल उठाए। आने वाले दिनों में वोटर अधिकार यात्रा में कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रियंका गांधी 26-27 अगस्त को इस यात्रा का हिस्सा होंगी। वहीं कटिहार में अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा, ‘वोट चोर गड्डी छोड़’ अब शाम को टीवी देखिए। आपको यह नारा नहीं दिखेगा। आपको यह कहीं नहीं दिखेगा। आपको यह भीड़ नहीं दिखेगी, क्योंकि यह गरीबों की भीड़ है। यह मजदूरों की भीड़ है, किसानों की भीड़ है, हमें वोट चोरी नहीं होने देना चाहिए।’ वोटर अधिकार यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें…. ये खबरें भी पढ़ें… भारत जोड़ो से कितनी अलग बिहार की वोटर अधिकार यात्रा:पहले दो दिन पैदल नहीं, गाड़ी से चले राहुल; लोग बोले- वोट कटा, तो आए बिहार की 50 विधानसभा सीटों पर राहुल की यात्रा:23 जिलों को कवर करेंगे, 2020 में महागठबंधन ने यहां 23 सीटें जीती थीं वोटर अधिकार यात्रा से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *