बेटी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पिता की ली जान:पहले चूहेमार दवा मिली शराब पिलाई,पत्थर से सिर कुचला,फिर पेट्रोल से जलाया,5 साल बाद खुला राज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में परिवार के अंदर चल रहे जमीन के बंटवारे और घरेलू विवाद ने एक पिता की जान ले ली। पिता की हत्या उसकी दूसरी पत्नी की बेटी ने अपने बॉय फ्रेंड और एक दूसरे साथी के साथ मिलकर की थी। बेटी ने पिता को मारने के लिए पहले उसे शराब में चूहा मार दवा मिलाकर पिलाया। फिर उसे जंगल ले गए। वहां तीनों ने उसकी जान ले ली फिर उसके शव की पहचान को छिपाने की नीयत से उसके चेहरे को पेट्रोल डालकर जला दिया था। पुलिस ने चार साल की लंबी जांच के बाद महिला और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल, यह मामला 8 नवंबर 2020 का है, जब पंतोरा चौकी क्षेत्र के बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पास नहर किनारे एक जली हुई लाश बरामद हुई थी। शव पूरी तरह से जला हुआ था और पहचान करना मुश्किल था, लेकिन जांच के दौरान उसकी पहचान बगडबरी गांव के रहने वाले भूखल रोहिदास के रूप में हुई। उस समय पुलिस ने जांच की, लेकिन अपराधियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई। ऐसे हुआ खुलासा जुलाई महीने में चकरभाठा थाना के हिर्री इलाके में साहिल पाटले के मर्डर मामले में पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने 24 जुलाई 2025 को इस मामले में राजा बाबू खूंटे (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया था। कौन है साहिल पाटले साहिल पाटले ने बगडबरी की रहने वाली सरोजिनी बाई की बेटी वर्षा से लव मैरिज किया था। कुछ समय बाद वो उसकी बेटी के साथ मारपीट करने लगा। इस बात से सरोजिनी बाई परेशान थी। उसने अपने दामाद साहिल की हत्या का प्लान बनाया। सरोजिनी ने साहिल की हत्या के लिए राजाबाबू से संपर्क किया और उसे ब्लैकमेल करने लगी। उसने कहा, कि अगर वो उसके दामाद की हत्या नहीं करेगा तो वो भूखल के मर्डर के राज को पुलिस को बता देगी। इस बात पर राजाबाबू ने साहिल की भी हत्या की ​थी। इसके बाद खुला भूखल की हत्या का राज इसके बाद भूखल रोहिदास की हत्या का राज खुला। पूछताछ के दौरान आरोपी राजा बाबू ने कबूल किया कि वह जांजगीर-चांपा जिले में हुई भूखल की हत्या में शामिल था। आरोपी राजा ने बताया कि उसने अपने साथी पुरुषोत्तम खूंटे और भूखल की बेटी राजिम उर्फ रजनी रोहिदास के साथ मिलकर भूखल रोहिदास की हत्या की थी। राजिम भूखल की दूसरी पत्नी की बेटी थी और उसी ने उसकी हत्या की साजिश रची थी। पिता से विवाद की वजह से की हत्या इसके बाद पुलिस ने राजिम को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता भूखल रोहिदास अक्सर जमीन के बंटवारे और शराब बिक्री को लेकर उससे झगड़ा करते थे। इसके अलावा पिता को उसके दोस्तों पर भी शक था और इसी वजह से आए दिन विवाद होता रहता था। इन सबसे परेशान होकर राजिम ने अपने दोस्तों राजा बाबू और पुरुषोत्तम के साथ मिलकर पिता की हत्या की साजिश रची। 8 नवंबर 2020 को तीनों आरोपी भूखल को पल्सर बाइक पर बैठाकर बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पास ले गए। वहां पहले उसे शराब पिलाई गई, जिसमें चूहा मारने की दवा पहले से ही मिलाई गई थी। शराब पीने के बाद जब चूहा मार दवा का असर दिखने लगा तो सिर पर भारी पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद पहचान मिटाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी राजिम उर्फ रजनी रोहिदास और उसके दोनों साथियों राजा बाबू खूंटे तथा पुरुषोत्तम खूंटे को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 302, 201, 120-बी और 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है और तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। ………………………………………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें धमतरी ट्रिपल-मर्डर केस…आलोक की बहन बोली-अधमरा ही छोड़ देते,VIDEO:एक दिन पहले तय हुई थी शादी,मां सदमे में,नितिन-सुरेश की बेटियां पूछ रहीं- पापा कब लौटेंगे गाड़ियों की कतार लगी हुई है और इन गाड़ियों को साइड स्टैंड पर लगाकर उस पर बैठे लोग आपस में कुछ फुस-फूसा रहे हैं। हमने ध्यान दिया तो समझ में आया ये लोग अज्जू के बारे में बात कर रहें हैं। एक ने बताया- “अज्जू अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। बाप के सुसाइड करने के बाद उसी ने घर को संभाला था। एक या दो दिन पहले उसकी शादी तय हुई थी।” पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *