कोरोना में बंद हो गई कंपनी, अब मांगी जा रही है रंगदारी

गोंदा थाना में एक मामला दर्ज हुआ, जिसमें एक परिचय वाले पर ही रंगदारी मांगने की आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कांके रोड निवासी अरविंद कुमार ने कांके रोड में रहने वाले रौनक सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया है कि उन्होंने रौनक सिंह को एक आयुर्वेदिक प्रोडक्ट की 25 लाख में फ्रेंचाइजी दिलाई थी। कोरोना के समय आयुर्वेदिक कंपनी बंद हो गई। अब रौनक सिंह उनसे पैसे मांग रहा है, जो फ्रेंचाइजी के लिए दी थी। रौनक सिंह उनके परिवार और बच्चों को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। प्राथमिकी में यह भी लिखा है कि इस धमकी और रौनक सिंह की हरकतों की वजह से उनकी स्थिति आत्महत्या करने वाली हो गई है। प्रोडक्ट बेचने के दौरान हुआ परिचय, तो दिला दी फ्रेंचाइजी अरविंद कुमार आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बेचते हैं। 5 वर्ष पहले रांची में लीग इंटरनेशनल कंपनी अपना व्यापार कर रही थी। जिनसे हर्बल व आयुर्वेदिक प्रोडक्ट वे खरीद कर बेचते थे। इसी बीच उनका परिचय कांके रोड में रहने वाले जमीन कारोबारी रौनक सिंह से हुआ। रौनक सिंह ने उक्त प्रोडक्ट बेचने वाली कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के लिए उनसे बात की। रौनक सिंह को उन्होंने यह भी कहा कि कारोबार में पहले कम पैसे लगाए। उनके कहने पर रौनक सिंह ने 70 हजार रुपए देकर फ्रेंचाइजी ली। अरविंद ने खोली कंपनी तो उनसे मांगे जा रहे हैं पैसे : अरविंद कुमार ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने अब अपनी कंपनी नव रचना आरोग्य प्राइवेट लिमिटेड खोली है। आरोप है कि जब से कंपनी खोली है, रौनक सिंह लगातार रंगदारी वसूल रहा है। कभी 500 रुपए तो 5000 रुपए मांगता है। वे हर बार डर कर छोटा-मोटा अमाउंट देते हैं। रौनक सिंह उनके ऑफिस में आकर क्लाइंट के सामने भी उनके साथ गाली-गलौज करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *