गढ़वा | सदर प्रखंड के बौलिया रंका के क्रिकेट मैदान में आयोजित गोवावाल प्रीमियर लीग के 18वें आयोजन के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आमर की टीम ने 12 ओवर में 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए। आमर की टीम के तरफ से सर्वाधिक सुमित शर्मा ने 11 गेंद पर 36 रन बनाया। जबकि लक्ष्य का पीछा करते हुए कुंडी की टीम ने 12 ओवर में चार विकेट होकर 106 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आमर टीम के सुमित शर्मा को मिला। टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में आमर के कप्तान दिनेश पांडेय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं 12 ओवर में 9 विकेट पर 96 रन का स्कोर खड़ा किया। आमर की टीम के तरफ से सबसे ज्यादा अनूप ने 6 गेंद पर 18 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए तिलदाग की टीम ने 9 ओवर में 4 विकेट खोकर 99 रन बना कर मैच तिलदाग ने जीत लिया। इस टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका विज्ञान शिक्षा का अभिषेक कुमार तिवारी तथा रंजीत कुमार ने निभाई।


