राधिका नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद शिविर लगा

भास्कर न्यूज | गढ़वा शनिवार को गढ़वा के राधिका नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, सदर अस्पताल के चिकित्साकर्मी संजय कुमार, नेत्रालय की प्रबंधक पायल गुप्ता और नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने राधिका नेत्रालय की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नेत्रालय जिले में आंखों की देखभाल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रबंधक पायल गुप्ता ने बताया कि नेत्रालय में उन सभी मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा दी जाती है, जिनकी आंखों में मोतियाबिंद पाया जाता है। उन्होंने बताया कि मरीजों को केवल राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर आना होता है। जांच और रजिस्ट्रेशन के बाद उनकी आंखों का ऑपरेशन निःशुल्क किया जाता है। नेत्र चिकित्सक सुशील कुमार ने कहा कि राधिका नेत्रालय में निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद रहती है। यहां अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से मरीजों का ऑपरेशन किया जाता है। शिविर के दौरान राधिका नेत्रालय के चिकित्सक और कर्मी मरीजों की जांच और सेवा में सहयोग किए। शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया और नेत्रालय की सेवाओं की प्रशंसा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *