खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए असीम संभावनाएं छिपी हैं : मिथिलेश

भास्कर न्यूज |गढ़वा सदर प्रखंड के कल्याणपुर गांव में 15 दिसंबर से आयोजित मौलाना आजाद कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को बीरबंधा व कल्याणपुर के बीच खेला गया। जिसमें बीरबंधा की टीम ने कल्याणपुर की टीम को 64 रन से पराजित कर खिलाब पर कब्जा जमाया। मैच में बीरबंधा की टीम ने 173 रन का लक्ष्य खड़ा किया था। जिसमें जवाबी परी खेलने उतरी कल्याणपुर की टीम 109 रन पर ही सिमट गई। मौके पर मैन ऑफ द मैच बीरबंधा की टीम के गोलू यादव को और ऑफ द सीरिज कल्याणपुर की टीम के मो. अजहर को दिया गया। फाइनल मैच का शुभारंभ झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शॉट लगाकर किया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों के बीच ट्रॉफी वितरण भी किया। मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी करियर की असीम संभावनाएं हैं। खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करें तो उनका करियर बेहतर बन सकता है। जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी काफी जरूरी है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है। साथ ही खेल से बेहतर अनुशासन भी सीखने को मिलता है। पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभा की कमी नहीं है। इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखरने एवं उचित प्लेटफार्म प्रदान करने की जरूरत है। वे गढ़वा में किसी भी प्रतिभावान खिलाड़ी की प्रतिभा को कुंठित नहीं होने देंगे। आगे बढ़ने वाले खिलाड़ियों को वे हर संभव मदद करने को हमेशा तैयार हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार राज्य में खेल को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। इसका सीधा लाभ हर क्षेत्र के खिलाड़ियों को मिल रहा है। मौके पर मुख्य रूप से कल्याणपुर मुखिया अशोक चंद्रवंशी, शमसुद्दीन अंसारी, फारुख अंसारी, सुनील पासवान, धनंजय पासवान, खुर्शीद अंसारी, अफरोज खान, राजेश ठाकुर, युनुस अंसारी, विनोद पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, अनुज शर्मा, महेंद्र चौधरी, इफ्तेखार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान करते पूर्व मंत्री।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *