भिलाई के नेवई थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी एकल दुबे (28) ने अपनी पत्नी दीक्षा दूबे (20) का गला दबाकर हत्या की। वारदात के बाद वह खुद थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। दोनों की शादी जुलाई 2024 में हुई थी। पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शनिवार को यह घटना हुई। आरोपी से पूछताछ जारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका का शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। मृतका का मायका राजनांदगांव में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले भिलाई पहुंच गए। मृतका की मां और बड़े पिता ने आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीजा त्योहार से पहले हुई इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश है।


