अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज ने कनाडा के प्रसिद्ध निजी अस्पताल ब्रैम्पटन जॉर्जटाउन एनिमल के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सहमति पत्र पर कालेज प्राचार्य डॉ. हरीश वर्मा एवं कनाडा अस्पताल के डॉ. अतुल पखवाला द्वारा शुरू की गई साझेदारी का उद्देश्य जागरूकता, शिक्षण और चिकित्सीय गतिविधियों को बढ़ावा देकर दोनों संगठनों के बीच विकास को बढ़ाना है। डॉ. वर्मा ने कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एसके नागपाल और डॉ. पीएन द्विवेदी की मौजूदगी में कहा कि कनाडा में प्रसिद्ध अस्पताल डॉ. पाखावाला की मलकीयत है। यह अंतर्राष्ट्रीय साझेदारी कई लाभ लाने के लिए तैयार है। इसमें छात्रों के लिए शैक्षणिक और अनुसंधान के अवसरों में वृद्धि, उन्नत शैक्षणिक संसाधनों और सीमाओं के पार ज्ञान तक पहुंच शामिल है। इससे पशु चिकित्सा विज्ञान और घरेलू पशुओं में आम चुनौतियों के लिए नवीन समाधानों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।


