अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ मीटिंग की। इस बार जेलेंस्की अपनी पिछली अमेरिका यात्रा के उलट मिलिट्री वर्दी की जगह ब्लैक पैंट और शर्ट में ट्रम्प से मिले। ट्रम्प की इसकी तारीफ भी की। वहीं ट्रम्प और यूरोपीय नेताओं की बैठक के दौरान जर्मन चांसलर के बयान पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अजीब रिएक्शन दिया। मेलोनी ने मीटिंग में इलॉन मस्क की कंपनी स्टारलिंक का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में स्टारलिंक की सहायता के लिए शुक्रिया। ——————— ट्रम्प और जेलेंस्की की मुलाकात से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. रूस-यूक्रेन में फिलहाल सीजफायर नहीं:ट्रम्प ने मीटिंग रोक पुतिन को फोन किया; यूक्रेन यूरोप के पैसों से ₹8 लाख करोड़ के अमेरिकी हथियार खरीदेगा अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और यूरोपीय लीडर्स के साथ मीटिंग की। इसमें रूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर पर सहमति नहीं बनी। ट्रम्प ने कहा कि फिलहाल इतनी जल्दी सीजफायर संभव नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें…


