रांची| छोटानागपुर पैसेंजर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अध्यक्ष और रेलवे डीआरयूसीसी के सदस्य संदीप नागपाल ने रेलवे की डीआरयूसीसी बैठक में कई सुझाव दिए। हटिया स्थित डीआरएम कार्यालय के वीआईपी लाउन्ज में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि रांची-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत जल्द हो और रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सातों दिन चले। रांची से लखनऊ, हरिद्वार और देहरादून के लिए एक नई ट्रेन हो। रांची से अमृतसर गोल्डन टेंपल सुपरफास्ट एक्सप्रेस की शुरुआत हो। रांची स्टेशन या हटिया स्टेशन के अंतर्गत जो भी खाद्य सामग्री स्टेशन में वेंडर द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं, वह एमआरपी पर ही मिले।


