अमृतसर | पुलिस की तरफ से माता गुजर कौर और चार साहबजादों की शहादत को समर्पित ड्राइफ्रूट वाले दूध का लंगर लगाया गया। डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह के ऑफिस के बाहर लगाए दूध के लंगर को बांटने के लिए पुलिस कर्मचारियों ने सेवा निभाई। इस मौके पर एएसआई हरचरण सिंह, एएसआई पवन कुमार, रुपिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अर्शवीर सिंह, दिलावर सिंह, दविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, कर्मजीत कौर. कंवलजीत कौर समेत कई पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।


