दो नाबालिग को भगाने का आरोप, एफआईआर दर्ज

रांची | मेसरा ओपी में दो नाबालिग को भगाने के आरोप में नेवरी निवासी अल्तमश के खिलाफ मनीष गोड़ाइत ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में बताया है कि उनकी बेटी किरण नेवरी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसकी उम्र 14 साल है। वह अपनी चचेरी बहन खुशबू (15) के साथ 8 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से गायब है। दोनों की काफी खोजबीन की गई, लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। किरण अपने साथ एक मोबाइल भी ले गई है, लेकिन वह बंद आ रहा है। मनीष गोड़ाइत ने पुलिस को बताया कि गांव के ही रहने वाले अल्तमश ने दोनों को गायब किया है, क्योंकि वह भी उसी दिन से गायब है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *