यूपी में बारिश से डैम, नदियां और नाले उफान पर हैं। अब तक 8 बांधों के गेट खोले जा चुके हैं। मिर्जापुर में अहरौरा बांध ओवरफ्लो हो गया है। इसके चलते 9 साल बाद 22 गेट खोलने पड़े। 20 से ज्यादा गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। खेत पानी में डूब गए। राजस्थान में भारी बरसात का दौर जारी है। कोटा-बूंदी में रेड अलर्ट है। कोटा के सुल्तानुपर शनिवार देर रात मकान ढहने से एक महिला की मौत हो गई। कोटा सहित हाड़ौती के अन्य जिलों में बाढ़ के हालात है। कई इलाकों में सेना को रेस्क्यू में लगाया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को देश के 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश का अलर्ट है। विभाग ने राजस्थान में रेड, उत्तराखंड-मध्य प्रदेश समेत 6 राज्यों में ऑरेंज और UP-बिहार समेत 22 राज्यों में यलो अलर्ट जारी किया है। राज्यों में बारिश-बाढ़ की 4 तस्वीरें… राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें…