मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का होगा सत्यापन, अयोग्य से पैसे भी वसूले जाएंगे

रांची | रांची जिले में भी मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन होगा। इस दौरान अयोग्य लाभुकों से पैसे की वसूली भी की जाएगी। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने जिले के सभी बीडीआे,सीआे को एक-एक लाभुकों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 28 दिसंबर तक हर हाल में सत्यापन करके रिपोर्ट दें। शहरी क्षेत्र में अंचलाधिकारी आैर ग्रामीण क्षेत्र में प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से लाभुकों का सत्यापन कराएंगे। मालूम हो कि मंईयां सम्मान योजना के तहत बड़े पैमाने पर अयोग्य लोगों द्वारा लाभ लेने की बात सामने आई है। इसे देखते हुए हरेक जिले में लाभुकों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *