लाटाबोड़ और अरौद में शक्ति दिवस पर कलश यात्रा निकाली

लाटाबोड़| गुरुवार को ग्राम लाटाबोड़ और अरौद में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज ने शक्ति दिवस पर मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना कर सामाजिक संगठन को मजबूत करने संकल्प लिया। महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। बाजे-गाजे व आतिशबाजी के साथ गली भ्रमण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाज के अध्यक्ष हरिचरण ठाकुर थे। अध्यक्षता सचिव कन्हैया लाल टेमरिया ने की। विशेष अतिथि विश्रामसिंह ठाकुर, जीवनलाल चुरेन्द्र, कैयत राम ठाकुर रामरतन ठाकुर, ओमु ठाकुर, बेदूराम ठाकुर, डीके ठाकुर, बालकिशन, रघुनाथ ठाकुर, दीवन लाल, तोमन लाल भूआर्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *