पैसेंजर ट्रेन को सातों दिन चलाने की मांग

भास्कर न्यूज | बालोद दुर्ग, बालोद, कांकेर, जगदलपुर जिलों के नागरिकों को रेलयात्रा में सुविधा देने के लिए मधुकांत यदु ने रेलमंत्री, मुख्यमंत्री, व प्रभारी मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि दुर्ग से ताड़ोकी,भानुप्रतापपुर तक दोहरी रेल लाइन विद्युतीकरण के साथ किया जाए। पऊवारा, सिकोसा, भैंसबोड़ में एक लाइन होने के कारण गाड़ी पास नहीं हो पा रही है। दो लाइन प्लेटफार्म सहित किया जाए। ताड़ोकी से रायपुर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 7 दिन चलाई जाए। इसके साथ ही दुर्ग से दल्लीराजहरा सोमवार, मंगलवार, बुधवार चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को 7 दिन किया जाए। भानुप्रतापपुर से चंद्रपुर तक रेल लाइन का निर्माण किया जाए। कोण्डागांव से जगदलपुर को जोड़ा जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *