डौंडी| पिछड़ा वर्ग समाज 30 दिसंबर को डौंडी में करने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर समाज के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम आरके सोनकर को नगरीय निकाय चुनाव के वार्ड आरक्षण में नगर पंचायत डौडी में पार्षद पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग समाज को एक भी सीट नहीं मिलने के बारे में अवगत कराया। जीवन धनकर, हिंसाराम साहू, तेजराम साहू, श्यामलाल सोनार, जगत यादव, संतोष कौशिक ने बताया कि पिछड़ा वर्ग समाज को नगरीय निकाय चुनाव एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 50% आरक्षण का घोषणा की गई, लेकिन अब तक लागू नहीं किया।


