रांची|सरला देवी बिड़ला अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट सुकुरहुट्टु मैदान में ओडीएम सफायर बनाम एसआर डीएवी पुंदाग मैच हुआ। ओडीएम सफायर ने 30 ओवर में 183/6 रन बनाए। एसआर डीएवी पुंदाग ने 30 ओवर में 165/9 रन बनाए। ओडीएम सफायर ने 18 रन से जीत दर्ज की। जेके इंटरनेशनल 143 रन से जीता : टूर्नामेंट का एक अन्य मैच नेहरु ग्राउंड में जेके इंटरनेशनल बनाम एसजीबीएम मैच हुए। इसमें जेके इंटरनेशनल ने 30 ओवर में 178/6 रन बनाए। एसजीबीएम 16.1 ओवर में 35/10 रन पर सिमट गई। जेके इंटरनेशनल 143 रन से जीता।


