सर्च ऑपरेशन शुरू:जानवर के हमले से महिला गंभीर घायल, आधा दर्जन मवेशी जख्मी

क्षेत्र के ग्राम डेडावास में शुक्रवार रा​त अज्ञात वन्य जानवर ने घर में सो रही महिला पर हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। वहीं कई ढा​णियों में आधा दर्जन पशु मवेशियों पर हमला कर शिकार बनाया। अज्ञात वन्य जानवर के हमले का पता चलते ही क्षेत्र में हडकंप मच गया। जानवर के हमले से गंभीर रुप से घायल हुई महिला को उपचार के लिए जोधपुर एम्स रेफर किया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम ने पहुंच कर जानवर के पद चिन्हों के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जानवर ने घर में सो रही महिला गोदावरी देवी पत्नी तुलसीदास पर हमला किया। महिला के नाक व होंठों को काट लिया। महिला के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन व आसपास के लोग आए। तब तक अज्ञात जानवर महिला को गंभीर रूप से घायल व लहूलुहान कर वहां से भाग गया। सुबह आपातकालीन 108 एम्बुलेंस के पायलट भाखराराम ने समय पर पहुंच घायल को अस्पताल पहुंचाया। रात का समय होने के कारण जानवर की पहचान नहीं हो पाई। वन्य जानवर ने भेड़,बकरी व गाय के बछड़े पर हमला कर आधा दर्जन पशु मवेशियों को घायल कर दिया। कई जगहों पर अज्ञात जानवर के पद चिन्ह पाए गए। पद चिन्हों के आधार पर ग्रामीणों ने लकड़बग्गा या पेंथर होने का अंदेशा जताया। सूचना मिलने पर गुड़ामालानी पुलिस व वन विभाग टीम ने डेडावास गांव में पहुंच सर्च ऑपरेशन शुरू किया। 5 किलोमीटर एरिया में पदचिन्हों के आधार पर रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन फिलहाल शनिवार देर रात तक कोई पता नहीं लग पाया। “अज्ञात जानवर के हमले से डेडावास गांव महिला घायल होने के साथ ही मवेशी व पशुओं को काटने की सूचना मिली थी। वन विभाग और पुलिस की टीम ने डेडावास सहित आसपास के करीब 5 किलोमीटर इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।”
-ओमप्रकाश, वनपाल गुड़ामालानी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *