रांची| जेएससीए की ओर से पुरुष अंडर-23 ग्रुप बी के मैच 15 से 27 दिसंबर तक रांची में होंगे। इसमें केरल, मणीपुर, हरियाणा, उत्तराखंड, नागालैंड, सौराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं दिल्ली की टीम भाग लेगी। रोज चार मैच होंगे। जेएससीए के दोनों ग्राउंड के अतिरिक्त मेकन और उषा मार्टिन के ग्राउंड को भी तैयार किया गया है।


