रांची|16वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप रांची के आइडियल इंटरनेशनल स्कूल में 13 दिसंबर से शुरू होगी। 15 दिसंबर को सेमीफाइनल और फाइनल होगा। इसमें चुने गए सभी पदक विजेता को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। राज्य भर के विभिन्न जिलों से 200 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।


