जल उपयोक्ता संगम निर्वाचन के लिए नामांकन 19 को

बूंदी| राजस्थान सिंचाई प्रणाली व प्रबंधन में किसानों की सहभागिता अधिनियम 2000 के तहत चुनाव होंगे। बरधा सिंचाई परियोजना के जल उपयोक्ता क्षेत्र, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम मतदान सूचियों का प्रकाशन कर दिया है। बरधा परियोजना के जल उपयोक्ता संगमों, प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के सदस्यों का निर्वाचन निर्धारित स्थल पर नियुक्त निर्वाचन अधिकारी की ओर से करवाया जाएगा। परियोजना अधिकारी व अधिशासी अभियंता जल संसाधन परियोजना खंड ने बताया कि बरधा सिंचाई परियोजना के निर्वाचन क्षेत्रों के क्रमांक 1 से 7 रहेंगे। नामांकन 19 जनवरी को, नाम निर्देशन, पत्र प्रस्तुत करने का समय सुबह 10 से 1 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन जांच का समय 1 से 2 बजे, नाम निर्देशन की समीक्षा, प्रकाशन दोपहर 2 से 3 बजे होगा। वहीं, नामांकन वापस लेने का समय शाम 3 से 4 बजे रहेगा। अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन, उनको आवंटित चिह्नों का प्रकाशन शाम 4.30 बजे होगा। इसके लिए मतदान 2 फरवरी को किया जाएगा। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे रहेगा। मतगणना मतदान समाप्ति के बाद कर परिणामों की घोषणा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *