अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा मुहैया कराएं : नागर

भास्कर न्यूज|बारां शहर के पुरानी सिविल लाइन स्थित स्वास्थ्य भवन सभागार में शनिवार को सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। बैठक में चिकित्सा विभाग के कार्यक्रमों, योजनाओं, अभियानों की प्रगति पर चर्चा की। सीएमएचओ डॉ. नागर ने कहा कि अस्पतालों में संवदेनशीलता से चिकित्सकीय सुविधा मुहैया कराए। केंद्र, राज्य सरकार के कार्यक्रम, योजना और अभियानों की प्रगति को लेकर गंभीरता से काम करें। सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने बताया कि बैठक में विशेष टीकाकरण अभियान 23 से 31 दिसंबर को लेकर सभी प्रभारियों को निर्धारित लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. नागर ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम में 100 दिवसीय टीबी मुक्त अभियान पर चर्चा कर लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही आशांवित जिला कार्यक्रम में निर्धारित सूचकांक, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना की प्रगति पर चर्चा की। एनसीडी कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, एनीमिया मुक्त राजस्थान सिकल सेल कार्यक्रम की समीक्षा की। सीएमएचओ डॉ. नागर ने बताया कि बैठक में जिलेभर में मौसमी बीमारियों में डायरिया, मलेरिया, डेंगू, आईएचआईपी, एनवीबीडीसीपी, एनवीएचसीपी आदि की रोकथाम के निर्देश दिए। साथ ही मातृ मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर रिपोर्टिंग की समीक्षा कर टीकाकरण के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ परिवार कल्याण डॉ. सीताराम वर्मा, आरसीएचओ डॉ. जगदीश कुशवाह, डीपीसी डीडीडब्लू डॉ. प्रदीप सिंह, डीपीएम दिलीप शर्मा, डीटीओ डॉ. सुरेश मीणा, डीपीएम अरबन राकेश नागर, डीपीसी मां योजना डॉ. राजश्री जोशी, डीपीसी आईईसी नीतू शर्मा, हेमंत जोशी, एपिडिमोलॉजिस्ट दिनेश साहू, डीएनओ दिनेश मीणा, बीसीएमओ डॉ. महेश भूटानी, डॉ. हरिसिंह मीणा, डॉ. निशांत सैनी, डॉ. केएल मीणा आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *