रॉकेट, उपग्रह मॉडल की प्रदर्शनी

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भिखीविंड में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य वंदना त्यागी ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते कहा कि भारत का अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 हमारी वैज्ञानिक क्षमता और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद स्टूडेंट्स ने चंद्रयान-3 की सफलता, इसरो के वैज्ञानिकों का योगदान और भारत की अंतरिक्ष यात्रा पर भाषण, कविता और नाटक प्रस्तुत किए। विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के स्टूडेंट्स ने भाग लिया। विद्यालय परिसर में स्टूडेंट्स द्वारा बनाए पोस्टर और मॉडल प्रदर्शनी लगाई जिससे सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस प्रदर्शनी में रॉकेट, उपग्रह और चंद्रयान के सुंदर मॉडल रखे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *