रांची|प्रसार भारती और हॉकी इंडिया के बीच हॉकी इंडिया लीग के प्रसारण को लेकर दिल्ली में एमओयू किया गया। इसके तहत एचआईएल का लाइव प्रसारण दूरदर्शन के डीडी स्पोर्ट्स और प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर होगा। पुरुषों के मुकाबले 28 दिसंबर से व महिलाओं के मुकाबले 12 जनवरी से शुरू होंगे।


