तरनतारन रोड पर पुरानी चुंगी चौक के पास जगह-जगह से धंसी सड़क

तरनतारन रोड पर स्थित पुरानी चुंगी चौक की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह चौराहा कई महत्वपूर्ण रास्तों को जोड़ता है और घनी आबादी वाले क्षेत्र में स्थित है। सड़क जगह-जगह से धंस गई है और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण अक्सर लोग, खासकर दोपहिया वाहन चालक, गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह एक बड़ी समस्या बन चुकी है, फिर भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नागरिकों में इस बात को लेकर काफी रोष है कि स्थानीय अधिकारियों, विधायकों और पार्षदों ने इस महत्वपूर्ण चौराहे की अनदेखी कर रखी है। बच्चों और बुजुर्गों को भी इस रास्ते से गुजरने में बहुत परेशानी होती है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस सड़क की तुरंत मरम्मत कराए ताकि राहगीरों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *