करीबी गांव दुसांझ कलां में पंजाबी साहित्य सभा दुसांझ कलां ने अपना 40वां स्थापना दिवस व कवि दरबार करवाया। समागम की प्रधानगी सभा के मंडल प्रधान सोहण सिंह भिंडर, जनरल सेक्रेटरी राम प्रकाश टोनी, रविंदर सिंह चोट व सोहण सहिजल ने की। उन्होंने सभा के 40 साल पूरे होने पर सभी को मुबारकबाद दी। वहीं कवि दरबार में रविंदर सिंह चोट, राम प्रकाश टोनी, सोहण सहिजल, निरमल सिंह बल व सोहण सिंह भिंडर ने कविताएं और गजलें प्रस्तुत कीं। इस अवसर पर पुलिस चौकी दुसांझ कलां के इंचार्ज एएसआई सुखविंदरपाल सिंह सोढ़ी, रविंदर पाल कुकू, रविंदर सिंह सोढ़ी, अशवनी सहगल, केके कंडा, सरदूल सिंह, परमजीत सिंह दुसांझ, मनोहर लाल, हरजिंदर सिंह, नरेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।


