संस्था का फोकस … समाज के कमजोर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा का अलख जगाने में जुटे हैं

डायरेक्टर विपिन कुमार के मोबाइल नंबर 94319 18072 पर संपर्क करें। भास्कर न्यूज| कटकमदाग स्ट्रैमक्स फाउंडेशन पिछले दो वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हजारीबाग-रांची मार्ग पर भारत माता चौक स्थित कार्यालय स्ट्रैमक्स फाउंडेशन का स्थापित हुए महज दो साल हुए है। इन दो वर्षों में प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर हजारों विद्यार्थियों तक अपनी पहुंच बनाई है। अब यह संस्था विद्यार्थियों की पहली पसंद बन चुकी हैं। फाउंडेशन की स्थापना दिसंबर 2023 में प्रसिद्ध शिक्षाविद व लेखक बड़कागांव निवासी बिपिन कुमार हैं। इन्होंने फाउंडेशन स्थापना के पूर्व से ही करीब 10 वर्षों से समाज के कमजोर विद्यार्थियों के बीच शिक्षा का अलख जगाने में जुटे हैं। छः पुस्तकें के लेखक भी हैं। युवा लेखक बिपिन कुमार दस वर्षों से हजारीबाग क्षेत्र में छात्र-छात्रों के बीच क्विज, सेमिनार, करियर काउंसलिंग व शिक्षा से जुड़ी जागरूकता अभियान का आयोजन कर शिक्षा के क्षेत्र में अहम सेवा दे रहें हैं। आइए जानते हैं समाज की इस कमेटी का मुख्य काम और कौन ले सकते हैं इसका लाभ। पुरस्कृत कर प्रोत्साहित कर रहें हैं वर्तमान में हजारीबाग, चतरा और कोडरमा के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता आयोजित कर सफ़ल अभ्यर्थियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित कर रहें हैं। इन्होंने 24 वर्ष के उम्र में पॉलिटिकल साइंस स्कैनर नामक पांच पुस्तकों की रचना कर चुके हैं। विद्यार्थियों को दी छात्रवृत्ति व लैपटॉप व अन्य पुरस्कार स्ट्रैमक्स फाउंडेशन ने हजारीबाग, चतरा और कोडरमा विभिन्न प्रखंडों में 2024 और 2025 में डॉ बी आर अंबेडकर ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *