त्योहारों की तैयारी में गंदगी ने बढ़ाई परेशानी, बगोदर बाजार बदहाल

भास्कर न्यूज | बगोदर बगोदर बाजार धार्मिक त्योहारों जैसे गणेश महोत्सव, विराट करम महोत्सव, तीज, जिउतिया, दुर्गा पूजा समेत अन्य पर्वों के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा है। 27 अगस्त से पांच दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत होनी है, जबकि 31 अगस्त को बस पड़ाव में विराट करम महोत्सव का आयोजन होगा। साथ ही, तीज व्रत मंगलवार को है और कई त्योहार घरों में भी मनाए जाएंगे, जिसके लिए प्रखंड भर के लोग बगोदर बाजार में पूजा सामग्री की खरीददारी करने पहुंचेंगे। इन तैयारियों के बीच बाजार और बस पड़ाव गंदगी और दुर्गंध से जूझ रहे हैं। बस पड़ाव के प्रवेश और निकास द्वार के पास शौचालय के आसपास गंदगी के बड़े अंबार लगे हैं, जिससे वहां एक पल ठहरना भी मुश्किल हो गया है। साईं मंदिर से लेकर बाजार तक के पुराने जीटी रोड डिवाइडर पर कूड़े के ढेर नजर आते हैं।बगोदर के पुराने जीटी रोड को बेहतर बनाने के लिए पिछले वर्ष लगभग 13.5 करोड़ रुपए खर्च किए गए, सड़क निर्माण औरस्ट्रीट लाइट लगाने का काम शामिल था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *