नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 80 ग्रामीणों की जांच कर परामर्श दिया, दवाइयां बांटी

रांची | वाईएमसीए सामुदायिक विकास केंद्र जगन्नाथपुर मौसीबाड़ी में गुरुवार को एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. जॉनसन बेग व डॉ. कुमुद ने 80 ग्रामीणों की जांच की। अधिकतर लोग उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द, खून की कमी, पेट की समस्या मौसमी बुखार इत्यादि समस्याओं से पीड़ित थे। सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में वाईएमसीए के प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद मिनहाज, असिस्टेंट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुमन भेंगरा व रंजी एक्का, मुमताज कुरैशी समाज सेवक, नर्स जितनी खलखो, नर्स रेणुका टोप्पो, हेल्थ वर्कर प्यारी तिर्की का सराहनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *