रूपनगर में महिला को जिंदा काटने वाला गिरफ्तार:कुल्हाड़ी बरामद, ग्रामीणों को खेतों के पास मिला था शव

पंजाब के रूपनगर में महिला को जिंदा काटने वाले को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी सोमवार को एसपी गुरदीप सिंह गोसल ने दी। घटना नूरपुर बेदी थाना क्षेत्र की है। नोधे माजरा गांव के पास खेतों में 32 वर्षीय मनजिंदर कौर का शव मिला था। मनजिंदर कौर जेतेवाल की रहने वाली थी। 22 अगस्त की सुबह ग्रामीणों ने कच्चे रास्ते पर खून से लथपथ शव देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार और चौकी हरीपुर इंचार्ज एएसआई गुरिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतका की बहन बलविंदर कौर के अनुसार, मनजिंदर 10 दिन पहले अपने पैतृक गांव नोधे माजरा आई थी। वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद
21 अगस्त की रात साढ़े 8 बजे फोन आने के बाद वह घर से निकली। वह वापस नहीं लौटी और फोन भी नहीं उठाया। अगली सुबह उसकी चप्पलें रास्ते में मिलीं और पास ही उसका शव पड़ा था।पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी दविंदर सिंह को पकड़ा। वह लोधे माजरा का रहने वाला है। पुलिस ने 36 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली। 24 अगस्त को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस को चार दिन का रिमांड मिला है। एसपी गुरदीप सिंह गौसल के अनुसार हत्या के कारणों की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *