शतरंज प्रतियोगिता; महाराष्ट्र के अनिश गांधी ने अमन बलाना को हराकर एकल बढ़त बनाई

भीलवाड़ा | ओपन अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में शनिवार को सातवां व आठवां राउंड खेला गया। सातवें दौर की समाप्ति पर अमन व अनिश दोनों साढ़े पॉइंट बना कर शीर्ष पर चल रहे थे, लेकिन आठवें दौर में अनिश ने अमन को मात देकर टूर्नामेंट में एकल बढ़त बना ली। अनिश अब साढ़े सात पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर हैं। इनके ठीक आधा पॉइंट कम पर साकेत नाथ व रेवांश वैद्य चल रहे हैं। अंतिम दौर में अनिश का मुकाबला रेवांश का मुकाबला होगा। साकेत का मुकाबला वेदिका पाल के साथ होगा। शुरुआत में बीएसएनएल अधिकारी प्रभु लाल जीनगर, सहायक महासचिव सुनील पारीक, एसबीआई के राकेश सिंघल ने दीप प्रज्जवलित किया। ये रहे विजेता… अनिश गांधी (महाराष्ट्र) ने अमन बलाना (राजस्थान) को, साकेत नाथ (देहली) ने अभय चेट्टी (कर्नाटक) को, रेवांश वैद्य (मध्यप्रदेश) ने विक्रमादित्य मुखीजा (राजस्थान) को, वैदिका पाल (राजस्थान) ने विवान सोनी (महाराष्ट्र) को, राम प्रकाश (रेलवे) ने हेमेन्द्र सिंह मकवाना (राजस्थान) को, मानव कुमार (राजस्थान) ने मेहुल पालीवाल (राजस्थान) को, हार्दिक शाह (राजस्थान) ने संजय सैन (राजस्थान) को, आराध्या उपाध्याय (राजस्थान) ने जलप इन्द्राज (राजस्थान) को, अर्पित सक्सेना (राजस्थान) ने अद्वित पाण्डेय (छत्तीसगढ़) को, देवांश राठौड़ (उत्तरप्रदेश) ने विवान जैन (मध्यप्रदेश), राहुल सूरी (देहली) ने शिवम कुमार मेघवाल (राजस्थान) को, अक्षत कुमार लखारा (राजस्थान) ने अर्नव सुरिया (राजस्थान) को हराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *