नवरात्रि पर चलेगी 2 स्पेशल ट्रेनें…300 तक पहुंची वेटिंग:छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र के यात्रियों को मिलेगी राहत; इधर 27 अगस्त तक 24 ट्रेनें कैंसिल

नवरात्रि पर ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दुर्गा पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। बिलासपुर जोन से चलने वाली स्पेशल ट्रेन से महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के यात्रियों को राहत मिलेगी। रेल प्रशासन सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और शालीमार के बीच पांच फेरों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा। इससे पहले, छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली 24 ट्रेनें 23 से 27 अगस्त तक कैंसिल रहेंगी। जबकि 2 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। 3 ट्रेनों को आधे रास्ते पर ही रोककर वापस भेजा जाएगा। ट्रेनें कैंसिल होने से झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बंगाल, जम्मू, जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। बता दें कि इस साल शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक रहेगी। 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगी ट्रेनें गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) स्टेशन से 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2025 तक चलेगी। जो कि यहां से शाम 5.10 बजे रवाना होगी और रात को 10.25 बजे रायपुर पहुंचेगी। यहां से भाटापारा, बिलासपुर होते हुए अगले दिन दोपहर 2 बजे शालीमार स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी 08866 शालीमार से 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। जो कि शालीमार से दोपहर 3.35 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9.20 बजे रायपुर स्टेशन आएगी। फेस्टिवल सीजन में बढ़ी यात्रियों की डिमांड दरअसल, नवरात्रि और दशहरा को देखते हुए यात्रियों ने अभी से कंफर्म टिकट लेना शुरू कर दिया है। इस दौरान यात्रियों की संख्या बढ़ने की वजह से ट्रेनों में कंफर्म बर्थ नहीं मिल रहा है। साथ ही कंफर्म बर्थ के लिए मारामारी हो रही है। स्थिति यह है कि नवरात्रि पर पहले से वेटिंग टिकट मिल रहा है। वेटिंग लिस्ट 250 से 300 तक पहुंच गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत ओडिशा और महाराष्ट्र जाने वाली रूट पर है। यही वजह है कि रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। ट्रेन में 2 एसएलआरडी, 5 सामान्य, 8 स्लीपर, 2 एसी-3, 1 एसी-2 सहित 18 कोच होंगे। 27 अगस्त तक 24 ट्रेनें कैंसिल रेलवे प्रशासन का दावा है कि, बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन परियोजना का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 206 किमी चौथी लाइन में से 150 किमी से ज्यादा काम पूरा हो चुका है। इस बीच रायगढ़ के किरोड़ीमल नगर स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन पर विद्युतीकरण का काम किया जाएगा। काम पूरा होने के बाद इस रूट पर परिचालन शुरू हो जाएगा। इस काम की वजह से 23 से 27 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी। बदले रूट पर चलेगी दूरंतो एक्सप्रेस बिलासपुर तक चलेगी गोंडवाना और जेडी ……………………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 30 ट्रेनें 16 दिन कैंसिल:5 गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट, MP-महाराष्ट्र-बिहार-गुजरात के यात्री होंगे परेशान; 15 सितंबर तक नहीं चलेंगी छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली करीब 30 ज्यादा ट्रेनें 16 दिनों के लिए रद्द रहेंगी। वहीं, 6 गाड़ियों के रूट बदले गए हैं, जबकि 5 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। 31 अगस्त से 15 सितंबर तक बिलासपुर-झारसुगड़ा रूट पर चौथी लाइन के काम चलेगा जिसके चलते रेलवे ने यह आदेश जारी किया है। 15 सितंबर के बाद ट्रेनें फिर बहाल कर दी जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *