जशपुर में पत्नी को लेकर विवाद:साले की लात से जीजा की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लोखंडी में पारिवारिक विवाद ने एक व्यक्ति की जान ले ली। 48 वर्षीय रामसाय राम की मौत उनके साले सत्यम राम द्वारा मारी गई लात के कारण हुई। घटना 21 अगस्त की रात की है। रामसाय अपनी पत्नी को वापस लाने ससुराल गए थे। पत्नी कुछ दिन पहले नाराज होकर मायके चली गई थी। साला सत्यम राम ने बहन को वापस भेजने से मना कर दिया। इस बात पर विवाद हुआ और सत्यम ने रामसाय के पेट में लात मार दी। पीड़ित रामसाय घायल होकर घर लौटे, पेट की गंभीर चोट से हुई मौत घायल रामसाय किसी तरह घर लौटे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। रातभर पेट दर्द से पीड़ित रहे और अगले दिन शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि पेट में लगी चोट से आंत फट गई थी और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत हुई। मृतक के पिता कुटका राम की शिकायत पर पुलिस ने सिटी कोतवाली में बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी सत्यम राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *