मप्र में बदला मौसम:मावठ की जमावट; 31st व नए साल पर कड़ाके की सर्दी

15 जिलों में ओले भी गिरे साल खत्म होने के पहले प्रदेश में बदले मौसम ने फिजा भी बदल दी। मावठे से प्रदेश के अधिकांश जिले भीगे। भोपाल में शुक्रवार आधी रात के बाद 5 घंटे रिमझिम बारिश होती रही। दूसरे दिन भी ऐसा ही मौसम रहा। दो दिन में करीब एक इंच बारिश हुई। शनिवार को 17 मिमी बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया। यह दिसंबर में 5 साल बाद दिसंबर में एक दिन में हुई सबसे ज्यादा बारिश है। भोपाल के पुराने शहर के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। प्रदेश के 95 शहर-कस्बों में बारिश हुई। 15 जिलों में ओले भी गिरे। मंदसौर जिले के गरोठ में सबसे ज्यादा पौने 3 इंच बारिश दर्ज की गई। बिगड़े मौसम का असर फ्लाइट पर भी पड़ा। शनिवार दोपहर 12:00 बजे दिल्ली-जबलपुर फ्लाइट को डायवर्ट कर भोपाल लैंड किया गया। इसके बाद यह जबलपुर के रवाना हुई। वहीं, इंडिगो की रायपुर फ्लाइट शाम 6:45 बजे की जगह रात 8:00 बजे भोपाल पहुंची। मुंबई फ्लाइट रात 9 बजे की जगह रात 9:35 बजे भोपाल पहुंची। मौसम विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर और नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हो सकती है। दिन-रात में सिर्फ 5.6 डिग्री का अंतर : भोपाल में शनिवार को दिन का तापमान 23.4 डिग्री रहा। शुक्रवार के मुकाबले इसमें 5.1 डिग्री की गिरावट हुई। रात का तापमान 17.8 डिग्री रहा। लगातार तेज बारिश का अलर्ट था, फिर भी जबलपुर में 1 लाख क्विंटल धान भीगा जबलपुर| मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद जबलपुर के खरीदी केंद्रों में एक लाख क्विंटल धान बारिश में भीग गया। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कहा कि जिन केंद्रों में धान खराब होगी, वहां के खरीदी केंद्र प्रभारी व अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। आगे क्या : भोपाल में हल्की बारिश संभव मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेंद्रन ने बताया कि रविवार को भोपाल सहित कुछ इलाकों में तेज हवा और हल्की बारिश के आसार हैं। रविवार या सोमवार से घने कोहरे की संभावना है। कई जिलों में कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां गिरे ओले : उज्जैन, रतलाम, बड़वानी, भिंड, मंदसौर, खरगोन, श्योपुर कला, मुरैना, शिवपुरी, विदिशा, रायसेन, सागर, पांढुर्णा, छतरपुर, टीकमगढ़।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *