ईएसबी:7 साल से इंतजार, पर 2025 में भी नहीं होगी एसआई की भर्ती

मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) के 2025 एग्जाम शेड्यूल में सब इंस्पेक्टर(एसआई) भर्ती परीक्षा को शामिल नहीं किया गया है। ईएसबी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय से अब तक खाली पदों पर भर्ती के लिए डिमांड नहीं आई है। डिमांड कब आएगी, यह भी स्पष्ट नहीं है। आखिरी बार यह भर्ती 2017 में हुई थी। इसके बाद से इस पर अघोषित रोक जैसी स्थिति है। 7 साल से इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवार निराश हैं। 2025 के शेड्यूल में ईएसबी ने 20 परीक्षाएं शामिल की हैं। इनमें पांच प्रवेश और 15 भर्ती परीक्षाएं हैं। इनमें सहायक उप निरीक्षक प्रधान आरक्षक चयन परीक्षा के 91 पद भी शामिल हैं। ईएसबी अधिकारियों का कहना है कि अगर एसआई भर्ती की डिमांड आती है, तो इसे अक्टूबर में आयोजित किया जा सकता है। ईएसबी के संचालक साकेत मालवीय ने बताया कि एग्जाम शेड्यूल में विभिन्न समूह के अंतर्गत आवश्यक भर्ती परीक्षाओं को शामिल किया गया है। यदि ऐसी परीक्षाओं की डिमांड ईएसबी को मिलेगी तो उसे शेड्यूल में शामिल कर उनका आयोजन कराया जाएगा। 11 साल में सिर्फ 4 बार हुई भर्ती
प्रदेश में पिछले 11 सालों में केवल चार बार पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती निकाली गई है। 2017 में आखिरी बार 611 पदों के लिए भर्ती आई थी। इसके पहले 2016, 2014 और 2013 में भी वैकेंसी आई थी, लेकिन 2015 में भर्ती नहीं हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *