ईडी भी हैरान-:लोकायुक्त ने आरोपियों के बचने के रास्ते क्यों छोड़े? न कार पकड़ी न सहयोगी के घर छापा मारा

सौरभ के घर से 500 मीटर के दायरे में थे सारे सुराग… लोकायुक्त पुलिस ने छोड़े सीसीटीवी फुटेज में खुलासा हुआ है कि परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर से 500 मीटर के दायरे में ही सारे सुराग थे। उसके घर ई-7/78 पर जहां लोकायुक्त पुलिस ने छापेमारी की, उसी दौरान दोपहर 2:06 बजे सोने से भरी कार 150 मीटर दूर दिखाई दी। यही नहीं, लोकायुक्त पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सौरभ के घर से 50 मीटर दूर उसकी मां के नाम से मकान ई-7/71 पर छापेमारी के बारे में नहीं बताया गया है। इसके अलावा सौरभ के घर से 500 मीटर दूर सौरभ के सहयोगी शरद जयसवाल का घर था। यहां भी लोकायुक्त ने छापेमारी नहीं की। अब ईडी भी हैरान है कि लोकायुक्त पुलिस ने आरोपियों के बचने की गली क्यों छोड़ी? इधर, सौरभ शर्मा, उसके सहयोगियों चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल के भोपाल में 4 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई शुक्रवार देर रात तक जारी रही है। जानकारी के मुताबिक, सौरभ के ई-7 स्थित कार्यालय से भी प्रॉपर्टी व लेनदेन के कागजात खंगाले हैं। इसमें चेतन का निवास भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *