सदर इलाके की गलियों में बिक रही अवैध शराब

कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके की गलियों में शाम होते ही शराबियों का जमघट लग जाता है। जगह-जगह अवैध शराब बिकने से यहां के रहवासी परेशान हैं। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने उनके विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री को लेकर लगातार पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। कुछ समय के लिए शराबखोरी का सिलसिला थम गया, लेकिन फिर से इस इलाके में शराब बिकने लगी है। क्षेत्र के लोगों ने खुलेआम शराब बेच रहे और शराबखोरी को लेकर वीडियो भेजे जा रहे हैं। पुलिस और आबकारी विभाग का अमले को शराब बिक्री की खबर है, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *