फाजिल्का में नहर से मिला व्यक्ति का शव:राहगीरों ने देखा, JCB से निकाला, पहचान होना बाकी; पुलिस बोली-10 दिन पुराना लग रहा

फाजिल्का में आज यानी मंगलवार को नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव की सूचना स्थानीय व्यक्ति ने खुईखेड़ा पुलिस को दी। घटना खुईखेड़ा गांव के पास गंगकैनाल की है। एएसआई पप्पू राम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नर सेवा समिति के प्रधान राजू चराया को सूचित किया। समिति के सदस्य बिट्टू नरूला और सोनू ग्रोवर ने स्थानीय लोगों की मदद से जेसीबी की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। मृतक ने काली पैंट, सफेद शर्ट और काली बेल्ट पहन रखी थी। शव की स्थिति से अनुमान है कि यह करीब 10 दिन पुराना है। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच होने का अंदाजा है। शव गली-सड़ी हालत में होने के कारण पहचान करना मुश्किल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अबोहर अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया है। शव की पहचान के लिए आस-पास के थानों को सूचित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *