बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ रोष जताया

अमृतसर| रत्न सिंह चौक आबादी कर्मपुरा में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण संस्था ने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ रोष जताया। संस्था के प्रधान सोहन लाल शास्त्री की अध्यक्षता में जताए रोष दौरान कई लोग शामिल हुए। इससे पहले संस्था के सदस्यों ने मिलकर मंदिर में जाकर प्रभु के आगे प्रार्थना की। इस मौके पर बांग्लादेश की सरकार के खिलाफ रोष जताया। इसमें प्रधान शास्त्री ने कहा कि बांग्लादेश सरकार वहां रहने वाले हिंदुओं पर लगातार अत्याचार करने में लगी हुई है। जबकि संतों पर भी अत्याचार करने से परहेज नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं की सुरक्षा के लिए वहां के सरकार से बातचीत करनी चाहिए। इस मौके पर मनू शर्मा, प्रदीप बावा, सुरिंद्र बावा, राजू, सुनीता, संतोष, शमा समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *