मनेंद्रगढ़ | राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा धान खपाने वालों कोचियों तथा बिचौलियों लगातार कार्रवाई की जा रही है। केल्हारी तहसीलदार करमचंद जाटवर के कुशल मार्गदर्शन में केल्हारी तहसील क्षेत्रांतर्गत 27 दिसंबर को मध्यप्रदेश राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य में बिचौलियों के द्वारा अवैध धान परिवहन कर धान खपाने की कोशिश की जा रही थी। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने 2 पिकअप व उसमें लोड 93 बोरी धान जब्ती की कार्रवाई की है। इसके साथ ही कोचियों के द्वारा दूसरे किसानों के खातों के माध्यम से धान खपाने के लिए समिति में लाये गये 20 बोरी धान की भी जब्ती की गई है। इसी क्रम में 19 दिसंबर को 53 बोरी, 23 दिसंबर को 73 बोरी, 24 दिसंबर को 215 बोरी धान जब्ती की कार्रवाई की गई है। गौरतलब है कि जिले में किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। ऐसे में अवैध धान को लेकर भी जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार से अवैध धान की बिक्री धान खरीदी केंद्रों में न की जा सके।


