भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा इंद्रावती नदी में डूबे यश कुमार साहू का शव 2 दिन बाद शनिवार को सुबह एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। नक्सल क्षेत्र होने से पुलिस फोर्स भी मौजूद थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। गुरुवार को धमतरी से घूमने पहुंचा छात्र सुबह सातधार में डूब गया था। बड़ी संख्या में बस्तर के पर्यटन स्थलों में इन दिनों लोग पहुंच रहे हैं, पर सुरक्षा के इंतजाम किसी भी पर्यटन स्थल पर नहीं हैं। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए-नए पर्यटन स्थलों को डेवलप किया जा रहा है पर फुलपाड, सातधार कहीं भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं।


