हरियाणा की दंगा पीड़ितों को नौकरी देने की घोषणा सराहनीय : संधू

अमृतसर| भाजपा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए किए गए एक बड़े फैसले की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा में रहने वाले उन सिख परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर एक सरकारी नौकरी दी जाएगी, जिनके सदस्य इन दंगों में मारे गए थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार का यह फैसला एक ऐतिहासिक फैसला है, जिससे पीड़ित परिवारों को अपनी आजीविका सुचारू रूप से चलाने में बहुत लाभ होगा। इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, जिला महासचिव मनीष शर्मा, बलदेव राज बग्गा, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद अमन ऐरी, जसपाल सिंह शंटू, मनोहर सिंह, पवन कुमार शर्मा, रमन शर्मा, गुरप्रताप सिंह टिक्का आदि सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *