मातृ-शिशु स्वास्थ्य देखभाल को ‘दीक्षा’ प्रशिक्षण कार्यक्रम

अमृतसर | जिला स्वास्थ्य विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘दीक्षा’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अगुवाई सिविल सर्जन डॉ. किरणदीप कौर तथा जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम भगत ने की। इस प्रशिक्षण शिविर में जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आईं स्टाफ नर्सों को प्रसूति एवं स्त्री रोग संबंधी सेवाओं से जुड़े नवीनतम तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य गर्भवती माताओं की सुरक्षित देखभाल सुनिश्चित करना, जटिल प्रसव परिस्थितियों से निपटने की तैयारी करना और मातृ मृत्यु दर को प्रभावी ढंग से कम करना था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *