रायपुर के फाफाडीह चौक पर लक्ष्मी रणछोड़ धर्मार्थ न्यास की तरफ से संचालित बाबा रामदेव मंदिर में रामदेव जयंती उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन का यह 48वां साल है। 2 सितंबर मंगलवार को सुबह 9 बजे मंदिर प्रांगण से रामदेवपिर बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा देवेंद्र नगर चौक होते हुए टिंबर मार्केट स्थित पाटीदार भवन तक पहुंचेगी। यहां बाबा रामदेव जी की स्थापना कर दोपहर में पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके बाद स्थानीय गुजराती कलाकारों और शीतलबेन व्यास की मंडली भजन, कीर्तन और भक्ति गीतों की प्रस्तुति देगी। 3 सितंबर को विशेष पूजन अगले दिन 3 सितंबर को मंदिर परिसर में ग्रह शांति मंडल पूजन, दुग्धाभिषेक और हवन का आयोजन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि, श्रद्धालुओं से धर्मलाभ प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।


