सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल हुए कुल 543 बच्चे

भास्कर न्यूज | गंडई पंडरिया पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल गंडई केंद्र से कुल पंजीयन 659 में से 543 बच्चों ने जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा दी। परीक्षा तीन स्तरों पर हुई। जिसमें प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक व हायर सेकेंडरी के लिए अलग-अलग प्रश्न-पत्र तैयार किया गया था। परीक्षा में केसीजी जिला से 30 प्रश्न, छग से 30 प्रश्न, भारत देश से 30 प्रश्न व विश्व से संबंधित 10 प्रश्न शामिल किया गया था। परीक्षा में समिति के अध्यक्ष पन्नालाल जंघेल, विकासखंड प्रभारी कौशल सिंह राजपूत, केन्द्राध्यक्ष वैद्यनाथ नागेन्द्र, व्यवस्था प्रभारी पूर्णेश वैष्णव , चैतराम वर्मा, शिक्षक दीपक मिश्रा, उज्जवल नामदेव, खेमशंकर साहू, मुकेश कश्यप आदि का योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *