योगदा कॉलेज में कॉमर्स डे मनाया, शिक्षा के बदलते स्वरूप पर चर्चा

योगदा सत्संग महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से मंगलवार को कॉमर्स डे-2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिसमें झारखंड के रंग नजर आए। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. रवींद्र कुमार ने कॉमर्स शिक्षा के महत्व, इसकी सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. अमर कुमार चौधरी ने वाणिज्य शिक्षा के बदलते स्वरूप और इसके अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। सचिव अश्विनी सक्सेना, डॉ. हरमीत कौर, डॉ. संदीप मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *